पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई राजधानी देखने आएंगे आंध्र के सीएम

नई राजधानी देखने आएंगे आंध्र के सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर . आंध्रप्रदेशके मुख्यमंत्री नारा चन्द्रबाबू नायडू नया रायपुर विकास योजना को देखने सोमवार को नया रायपुर आएंगे। विकास परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से नया रायपुर विकास योजना के संबंध में चर्चा करेंगे। आंध्रप्रदेश की राजधानी के तौर पर विजयवाड़ा के चयन के बाद इसके विकास को लेकर गतिविधियां तेज हुई हैं और इस सिलसिले में सलाहकार समिति के सदस्य विभिन्न शहरों की विकास योजनाओं का अध्ययन कर रहे हैं।