मोदी के बयान की सराहना
रायपुर . हजकमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलकायदा को लेकर इंटरव्यू में दिए बयान की सराहना की है। कमेटी अध्यक्ष सलीम राज ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा था कि अलकायदा को भारतीय मुसलमानों के प्रति भ्रम है। भारत का मुसलमान देश के लिए जीता और मरता है। देश की एकता और अखंडता में सभी वर्ग के नागरिकों की समान सहभागिता को लेकर दिए बयान की मुस्लिम समाज ने सराहना की है। मिर्जा एजाज बेग, सलीम अशरफी, युनूस कुरैशी, जिया कुरैशी आदि ने बयान का स्वागत किया।