- Hindi News
- अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने सारिक
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने सारिक
रायपुर| कांग्रेसअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष सारिक रईस खान को बनाया गया है। इसका ऐलान शुक्रवार को दिल्ली से किया गया। सारिक रईस खान समेत 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति पर शुक्रवार को सोनिया गांधी ने मुहर लगाई। उन्हें प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। सारिक यूथ कांग्रेस के महासचिव रह चुके हैं।