पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं संभाला ट्रैफिक, जाम से शहर परेशान

नहीं संभाला ट्रैफिक, जाम से शहर परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें एक बार फिर शुक्रवार को लोगों को ट्रैफिक की बदइंतजामी का शिकार होना पड़ा। पुलिस और प्रशासन ने रैली से होने वाली परेशानी से लोगों को बचाने के लिए जो व्यवस्था की थी, उसमें वह नाकाम रहा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर पार्टी ने बड़ा आयोजन रखा था। उनके एयरपोर्ट से आने के रास्ते और मूवमेंट वाली सड़कों का रूट डायवर्ट किया गया था। शहर में दिनभर परेशानी झेल रहे लोग शाम को भी जबरदस्त जाम फंसे। रैली के खत्म होने के बाद जीई रोड में लंबा जाम लगा रहा। 50 से ज्यादा बसों की लाइन दिखाई दी। इस दौरान दो घंटे तक छोटे बड़े दो हजार से ज्यादा वाहन और लगभग 10 हजार लोग फंसे रहे। भास्कर टीम ने जब इस परेशानी का कारण खंगाला तो सामने आया कि पुलिस प्रशासन ने रैली में आने वाले वाहनों के लिए रिंग रोड से आने-जाने का रूट तय किया था। लेकिन इसका फॉलो कराने में वे चूक गए। भास्कर टीम को दिनभर शहर के अलग-अलग हिस्से में लगने वाले जाम को लेकर लोगों की शिकायत मिलीं। शहर के तेलीबांधा, न्यू राजेंद्र नगर, डंगनिया में लाोगों को रोका। तेलीबांधा थाने के पास एंबुलेंस को रास्ते में रोकने के कारण जाम लग गया।



न्यू राजेन्द्र नगर, सुंदरनगर, डंगनिया, रोहिणीपुरम में भी दोपहर को दो बार आने-जाने वालों को रोकने से परेशानी हुई। बाइक रैली खत्म होने के बाद शाम 5 से सात बजे तक लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। इस दौरान काम से लौटने वाले लोगों और स्कूल वाहन घंटेभर से ज्यादा समय तक रास्ते में फंसे रहे। साइंस कॉलेज में अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहन दिन में शहर के अंदर से ही जीई रोड होते हुए गए। इसके बाद जब रैली खत्म हुई तो एक साथ दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन और बसों की लाइन जीई रोड में लग गई।

दो घंटे तक लगी रही गाड़ियों की लाइन

आश्रम तिराहा से जयस्तंभ चौक तक दो घंटे तक रास्ते में बस और चारपहिया वाहनों की लाइन लगी रही। जीई रोड से ही बिलासपुर, मंदिर हसौद, धमतरी जाने वाली कार्यकर्ताओं से भरी बसें जाते हुई दिखाई दी। जबकि पुलिस के द्वारा दो दिन पहले जारी किए गए रूट में अलग-अलग दिशाओं से आने वालों वाहनों को रैली स्थल तक रिंग एक और दो की ओर से आना-जाना तय था। इसके बाद भी अपने ही तय रूट को लेकर पुलिस और प्रशासन पालन नहीं करवा पाई।

वाहन अंदर आए इसलिए दिक्कत

^रैली में आने वालों वाहनों के लि