ब्राह्मण सेना की विचार गोष्ठी आज
रायपुर| अखिलभारतीय ब्राह्मण समाज की ओर वर्तमान परिवेश में धर्म एवं संस्कृति की रक्षा अनिवार्य करने के विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन शनिवार को शाम 4.30 बजे से वृंदावन हॉल में किया जा रहा है। इस दौरान विश्व ब्राह्मण संघ से सम्मानित पं. अजय त्रिपाठी का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विप्र वार्ता और भारत नामक वेबसाइट को लॉंच किया जाएगा।