ईएनटी चुनाव के लिए मतदान शुरू
रायपुर| कान,नाक गला विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्था एसोसिएशन आफ ओटो लेरिगोंलॉजिस्ट आफ इंडिया एओआई का अध्यक्ष बाकी पदाधिकारियों के लिए मतदान शुरू हो गया है। 8 जनवरी को प्रधान डाकघर में सभी प्रत्याशियों सदस्यों की उपस्थिति में मतगणना होगी। डेढ़ माह पहले एओआई के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने पूर्व अध्यक्ष डॉ. एमके तनेजा द्वारा मतपत्रों में धांधली करने की शिकायत एसपी ओपी पाल से की थी। हालांकि डॉ. तनेजा ने आरोपों को नकार दिया था।
एओआई के अध्यक्ष बाकी पदाधिकारियों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतपत्र एसोसिएशन के साढ़े 4 हजार सदस्यों के पास पहुंच गया है, जिसमें वे अपने मनपसंद अध्यक्ष के साथ बाकी पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। अगले साल 8 जनवरी को प्रधान डाकघर में सभी प्रत्याशियों सदस्यों के साथ मतपत्रों की गिनती की जाएगी।
एसोसिएशन ने मतपत्रों के लिए पोस्ट बाक्स नंबर तीन आरक्षित करवाया है। डॉ. गुप्ता की शिकायत है कि एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. एमके तनेजा पोस्ट आफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत कर मतपत्रों में धांधली कर रहे हैं।
क्यों महत्वपूर्ण है चुनाव?
एओआई के साढ़े चार हजार मेंबर हैं। इन्हीं के बीच में से अध्यक्ष बाकी पदाधिकारियों का चुनाव किया जाना है। एसोसिएशन के बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए जमा है। यही कारण है कि हर ईएनटी सर्जन अध्यक्ष बनने की फिराक में रहता है। चूंकि एसोसिएशन का सचिव डॉ. गुप्ता रायपुर से हैं, इसलिए चुनाव इसी शहर से हो रहा है।