पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमटी की प्रक्रिया शुरू, डीएमई से व्यापमं ने मांगा सिलेबस

पीएमटी की प्रक्रिया शुरू, डीएमई से व्यापमं ने मांगा सिलेबस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|व्यावसायिक परीक्षामंडल (व्यापमं) ने दो साल स्थगित रहने के बाद मई, 2015 में होने वाली वाली पीएमटी के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) से सिलेबस मांगा है। तकनीकी सलाहकार डीएमई डॉ. एनके गांधी ने बताया कि सिलेबस भेजा जा रहा है। गौरतलब है, केंद्रीय पीएमटी (एआईपीएमटी) में एसटी कैटेगरी के कमजोर प्रदर्शन की वजह से राज्य शासन ने प्रदेश में पीएमटी फिर शुरू करने का फैसला लिया है। पहली बार इस परीक्षा में माइनस मार्किंग सिस्टम रखा जा रहा है। छग पीएमटी में बायोलॉजी, फिजिक्स केमिस्ट्री के पर्चे होंगे। डीएमई कार्यालय सिलेबस बना रहा है, फिर इसे व्यापमं भेजा जाएगा। सिलेबस मिलने के बाद व्यापमं प्रश्न पत्रों बनाने की तैयारी शुरू कर देगा। मई में पीएमटी होने के बाद जून प्रथम सप्ताह में रिजल्ट निकलने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार 23 जून तक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग पूरी हो जानी चाहिए। इस हिसाब से पीएमटी का रिजल्ट जल्द घोषित करने की संभावना रहेगी।