पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी में रात की ठंड गायब, 18 डिग्री पर पहुंच गया पारा

राजधानी में रात की ठंड गायब, 18 डिग्री पर पहुंच गया पारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|समुद्री तूफानके असर से छत्तीसगढ़ में गुरुवार की शाम से खासी नमी आई और बादलों के कारण रात की ठंड गायब हो गई। शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर चढ़ गया। यह सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है। बादलों की वजह से दिन का तापमान जरूर कुछ कम हुआ और 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन तक ठंड नहीं बढ़ने की संभावना जताई है। राजधानी में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। इस वजह से दोपहर में ठंडी हवा चली और तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के बाकी हिस्से में भी कमोबेश यही स्थिति रही। बिलासपुर संभाग के बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, जगदलपुर आदि शहरों में भी पारा 10 से 16 डिग्री के बीच रहा, जबकि ये इलाके कड़ाके की सर्दी के लिए जाने जाते हैं। लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन के अनुसार समुद्र में आए तूफान का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ पर थोड़ा कम है। इसलिए अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया।



जगदलपुर में तूफान का असर ज्यादा है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में यह स्थिति रहेगी। उसके मौसम खुल सकता है। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा।