- Hindi News
- एसएमएस से मिलेगी छात्रों को पंजीयन की जानकारी
एसएमएस से मिलेगी छात्रों को पंजीयन की जानकारी
रायपुर|रविवि ग्रेजुएशनपार्ट-1 के नियमित छात्रों को एसएमएस के माध्यम पंजीयन की जानकारी देगा। इस पंजीयन नंबर के आधार पर वे मुख्य परीक्षा 2014-15 के लिए अपना आवेदन भर सकेंगे। नियमित छात्रों का ऑनलाइन आवेदन शनिवार शाम से शुरू हो सकता है। गौरतलब है कि वर्तमान समय में ग्रेजुएशन पार्ट-1 के स्वाध्यायी छात्रों के आवेदन भरे जा रहे हैं।
अब तक स्वाध्यायी छात्र के रूप में 30 हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।