पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयकर छापे में दस लॉकरों का पता चला

आयकर छापे में दस लॉकरों का पता चला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|सारडा ग्रुपमें आयकर छापों में दूसरे दिन भी सभी 13 ठिकानों जांच जारी रही। छापामार दस्तों ने अब तक 10 बैंक लाकरों का पता लगाया है। जांच में काफी जेवर और ढेरों कागजात भी मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। आयकर अफसरों के मुताबिक जांच दो-तीन दिन और चलेगी। सात राज्यों में 23 शहरों में जांच की जा रही है। नागपुर, रायपुर, इंदौर, भोपाल की टीमें जांच में लगी हैं। डॉक्यूमेंट की स्कूटनी तथा ज्वेलरी, लाकरों के खुलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ज्वाइंट डायरेक्टर इंवेस्टिगेशन संजय कुमार ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।