पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताला लगाकर 15 मिनट के लिए बाहर गईं महिला, 4 लाख उड़ाए

ताला लगाकर 15 मिनट के लिए बाहर गईं महिला, 4 लाख उड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीके कबीर नगर में एक बार फिर दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है। सिर्फ 15 मिनट के लिए घर के दरवाजे में ताला लाकर दुकान गई महिला जब लौटी थी चार लाख रुपए की चोरी हो गई। घर का पिछला दरवाजा तोड़कर चोर आलमारी में रखे नगदी और जेवर ले उड़े। पुलिस भी रिपोर्ट लिखने की बजाय पहले चोरी हुए सामान की बिल मंगाने को लेकर अड़ी रही।

कबीर नगर में हाउसिंग बोर्ड के पुराने दफ्तर के सामने स्थित एक एमआईजी में मकान शुक्रवार की शाम चोरी हुई। यहां रहने वाले संजीव त्रिपाठी ने बताया कि शाम लगभग साढ़े चार बजे उनकी प|ी घर में अकेली थी। उनके बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे।

उनकी प|ी पास के एक दुकान में सामान लेने के लिए घर में ताला लगाकर गईं। 15-20 मिनट बाद जब वे लौटी तो दरवाजे का ताला खोलकर देखा कि अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है। मकान के पिछले दरवाजे को तोड़कर चोर अंदर घुसे। लगभग चार लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। प्रार्थी के अनुसार थाने में पुलिस रिपोर्ट लिखवाने के लिए आनाकानी करती रही। पहले तो थाना प्रभारी के मौजूद होने को लेकर टालते रहे। इसके बाद टीआई से बात करने के बाद वहां पदस्थ पुलिसकर्मी कहने लगे कि चोरी हुए सामान का बिल लेकर आवो।

चारदिन पहले आठ लाख की चोरी : कबीरनगर में ही चार दिन पहले एनआईटी में पदस्थ प्रोफेसर डॉ. राजेश त्रिपाठी के मकान में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। यहां चोरों ने हीरे, सोने-चांदी के गहने और 70 हजार नगद समेत लगभग आठ लाख रुपए का सामान पार किया था।