- Hindi News
- देश और प्रदेश में 50 साल राज करेंगे : अिमत शाह
देश और प्रदेश में 50 साल राज करेंगे : अिमत शाह
भाजपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी देश और प्रदेश में 50 साल राज करेगी बशर्ते कार्यकर्ता 10 करोड़ मेंबर बनाने का लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों के हाथ खड़े करवाकर इसका संकल्प भी करवा दिया।
शाह ने शुक्रवार को साइंस कालेज मैदान पर राज्य में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल भी फूंका। उन्होंने 11 साल तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दर्ज की गयी जीत का हवाला देते हुए कहा कि अब निकायों पर भी कब्जा करके भाजपा की झोली में डाल दें। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने सिर्फ चुनाव जीतकर सत्ता हासिल की बल्कि इस बीमारू राज्य को प्रगतिशील राज्य बना दिया। उधर छह महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विकास को नए आयाम दिए। पहले जब भारत का कोई प्रधानमंत्री विदेश जाता था तो दो पन्ने का अंग्रेजी का भाषण पढ़कर लौट आता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी में भाषण देकर दुनिया में भारत को सम्मान दिलाया।
उन्होंने कहा कि इस बार दस करोड़ सदस्यों का लक्ष्य रखा है। इसे संभव कर दें तो भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन जाएगी। शाह ने मौके पर ही मेंबर बनाने का गणित समझाया। कार्यकर्ताओं के मोबाइल से नंबर डायल करवाकर सदस्य बनाने का तरीका सिखाया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव हैट्रिक करने का अवसर है। कार्यकर्ताओं अनुषांगिक संगठनों की फौज को कोई नहीं हरा सकता।
शाह पूरे समय कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिलाते रहे कि 1600 राजनीतिक दलों में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता सबकुछ होता है। पार्टी कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री तक बनने का मौका देती है। उन्होंने 1950 में जनसंघ के गठन से लेकर अब तक के सफर का जिक्र करते हुए बताया कि लोग पार्टी की विचारधारा का विरोध करते थे। खिल्ली उड़ाते थे। अब 2014 में लोगों ने भाजपा की विचारधारा का सम्मान कर बहुमत दिया है। इसे हमें कायम रखते हुए और बढ़ाना है। जिन राज्यों में भाजपा कमजोर है वहां इसे बूथों तक मजबूत करना है। पिछली दफे 3.25 करोड़ मेंबरशिप का लक्ष्य था जो इस बार 10 करोड़ रखा गया है। इसे आसान बना दें तो भाजपा सिर्फ दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन जाएगी बल्कि इसे फिर कोई पराजित कर सकेगा। शाह ने खुलासा किया कि नए मेंबरों का मार्च-अप्रैल में सम्