कांग्रेस ने भी तय िकए 30 नाम
प्रदेशकांग्रेस कमेटी ने रायपुर और बिलासपुर छोड़कर सभी नगरीय निकायों के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा पूरी कर ली है। रायपुर में भी जिला चुनाव कमेटी ने 30 वार्डों में सिंगल नाम पर सहमति बना ली है। शेष 40 वार्डों में कहीं दो नाम है तो कहीं पर तीन नाम।
जिला कमेटी ने इन नामों को प्रदेश चुनाव समिति को भेज दिया। इसी तरह बिलासपुर जिले की सूची भी जिला से क्लियर हो गई है। देर रात कांग्रेस भवन में रायपुर और बिलासपुर जिले के नगरीय निकायों को लेकर मंथन जारी रहा। रात में 10 बजे कांग्रेस नेताओं की दोबारा बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने सिंगल नाम वालों को मंजूरी दे दी है। शेष नामों के लिए सभी नेताओं के बीच रायशुमारी चल रही है। जिन प्रत्याशियों के नाम सिंगल हैं, उनमें पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार, सतनाम सिंह पनाग, सुमित दास, अनवर हुसैन, नागभूषण राव, सोमन ठाकुर और संदीप तिवारी के नाम हैं। इसके अलावा कुछ सिंगल नामों को भी बदलने की चर्चा है। कांग्रेस शनिवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।