पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलू थोक में 1 हजार रु. प्रति क्विंटल हुआ

आलू थोक में 1 हजार रु. प्रति क्विंटल हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीनी का भाव भी गिरा

आलूके भाव में गिरावट का रुख लगातार जारी है। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन भी नया आलू थोक में 100 रुपए प्रति क्विंटल सस्ता हो गया है। स्थानीय थोक बाजार में शुक्रवार को आलू 1000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। एक सप्ताह के दौरान आलू अब तक कुल 600 रुपए क्विंटल सस्ता हो चुका है। लगातार गिर रहे आलू के थोक भाव का असर चिल्हर बाजार में भी दिखने लगा है। चिल्हर बाजार में नया आलू वर्तमान में 18 से 20 रुपए किलो के स्तर पर गया है। नए आलू की तरह पुराने आलू के भाव में भी नरमी देखी जा रही है। पुराना आलू 1500 रुपए प्रति क्विंटल आैर 24 से 25 रुपए के भाव पर गया है। शुक्रवार को थोक बाजार में पंजाब आैर उत्तरप्रदेश से 10 से 12 ट्रक आलू की आवक हुई। पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति होने से आने वाले दिनों में आलू आैर भी सस्ता हो सकता है।

कमजोर मांग की वजह से चीनी भी लगातार टूट रहा है। शुक्रवार को शक्कर के भाव में 30 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ ही चीनी 2820 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर गई। पिछले डेढ़ माह के दाैरान चीनी थोक में 240 रुपए क्विंटल तक सस्ता हो चुका है।