बैंक ऑफ बड़ौदा में शिविर
रायपुर| बैंकऑफ बड़ौदा की पंडरी शाखा में ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 119 लाभार्थियों को 50.80 करोड़ के रिटेल एवं एसएमई लोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ अंचल के उपमहाप्रबंधक उप अंचल प्रमुख जेके माथुर, उपमहाप्रबंधक (रायपुर क्षेत्र) वीरेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक दविन्दर पाल ग्रोवर, सहायक महाप्रबंधक आरएस वाजपेयी सहायक महाप्रबंधक एसके जैन आदि मौजूद रहे। बैंक इस प्रकार के शिविर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कर रहा है।