सारडा एनर्जी ने 58 रनों से जीता मैच
सारडा एनर्जी ने 58 रनों से जीता मैच
रायपुर| इनफिनिटीसर्विस तथा सारडा एनर्जी ने अपने-अपने मैच जीतकर छठवीं सुरेश अग्रवाल मेमोरियल हीरा कार्पोरेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फायनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में खेली जा रही स्पर्धा के पहले मैच में इनफिनिटी सर्विस ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। टीम की ओर से सरफराज ने 32 रन बनाए। जवाब में सिद्धी विनायक की टीम 10.4 ओवर में 61 रन पर पैवेलियन लौट गई। दूसरे मैच में सारडा एनर्जी ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 123 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की अोर से जितेंद्र वर्मा ने 38 रन बनाए। जवाब में ज्योति स्ट्रक्चर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 65 रन ही बना सकी। तीसरे मुकाबले में कोटक महिंद्रा ने 6 विकेट पर 85 रन बनाए। खोम वर्मा ने 40 रन बनाए। जवाब में विजय ट्रांसमिशन की टीम 7 विकेट पर 52 रन ही बना सकी।