- Hindi News
- छग के खिलाफ राजस्थान ने की शानदार शुरुआत
छग के खिलाफ राजस्थान ने की शानदार शुरुआत
पहले दिन बनाए चार विकेट पर 257 रन
रायपुर|मेजबानराजस्थान ने छत्तीसगढ़ अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ कूच बेहार ट्रॉफी के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन छग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने पहले दिन 90 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए।
राजस्थान टीम की ओर से एमके लोमरोर (105 रन, 170 गेंद, 15 चौके, 1 छक्का) ने नाबाद शतक लगाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा बी कोठारी (74 रन, 175 गेंद, 10 चौके) ने अर्धशतक लगाया। छग की ओर से अजय मंडल ने 52 रन देकर तीन विकेट झटके।