पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन में संयम टाटा ओपन के सेमीफाइनल में

बैडमिंटन में संयम टाटा ओपन के सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छत्तीसगढ़के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संयम शुक्ला मुंबई में खेली जा रही टाटा ओपन अंतरराष्ट्रीय चैलेंज टूर्नामेंट के दो वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

शुक्रवार को पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में संयम श्लोक रामचंद्रन की जोड़ी ने गुरुप्रसाद वेंकटेश प्रसाद की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-15, 21-16 से हराया। सेमीफाइनल में अब उनका सामना नंदगोपाल अर्जुन कुमार रेड्‌डी की जोड़ी से होगा। वहीं मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में संयम के मनीषा की जोड़ी ने चिराग शेट्‌टी कुहू गर्ग की जोड़ी को 21-16, 21-10 से हराया। अब वे अंितम चार के मुकाबले में अक्षय देवालकर और प्रदन्या गादरे की जोड़ी के खिलाफ उतरेंगे। 15 हजार डॉलर की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट से आगे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

प्रशिक्षणशिविर 18 से

जिलाफुटबॉल संघ की ओर से 18 दिसंरब से सीनियर पुरुष टीम का प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। सचिव मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि आगामी टूर्नामेंट के लिए सप्रेशाला साई मैदान में शिविर लगाया जा रहा है।