पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य पुलिस ने गणपति समेत 33 वांटेड नक्सलियों की तस्वीर जारी की

राज्य पुलिस ने गणपति समेत 33 वांटेड नक्सलियों की तस्वीर जारी की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने मंगलवार को 33 इनामी नक्सलियों की तस्वीरें जारी की। इनमें एक करोड़ से लेकर 10 लाख रुपए के तक के इनामी नक्सली शामिल हैं। एडीजी नक्सल ऑपरेशन आरके विज का कहना है कि यह रुटीन प्रक्रिया है।

हालांकि पुलिस के इस फैसले को दिल्ली में नक्सलियों के खिलाफ बनाई जा रही नई मुहिम से जोड़कर देखा जा रहा है। इन तस्वीरों में गणपति, गगन्ना, देवजी, प्रभाकर, पदमा उर्फ सुजाता जैसे सेंट्रल कमेटी से लेकर मिलिट्री और डिवीजनल कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं। नक्सलियों के संबंध में जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को ही केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठकर रणनीतिक चर्चा की थी।

पदमा उर्फ सुजाता