पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीआईपी रोड के बड़े हाेटलों के किचन में मिली गंदगी

वीआईपी रोड के बड़े हाेटलों के किचन में मिली गंदगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिक संवाददाता | रायपुर

मानावीआईपी रोड को नो पार्किंग जोन घोषित करने के बाद प्रशासन ने उसी सड़क के बड़े होटलों पर सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को निगम का अमला जांच के लिए निकला। इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों की मॉनीटरिंग करने के साथ सभी बड़े होटलों के किचन की जांच की गई। गंदगी मिलने पर जुर्माना किया गया। माना एयरपोर्ट जाने वाली वीआईपी रोड को पिछले हफ्ते ही नो ट्रैफिक जाेन घोषित करने साथ लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश जारी किए गए थे। मंगलवार को नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का अमला के लिए निकला। इस दौरान नो पार्किंग जोन में गाड़ियां नहीं मिली लेकिन होटलों में गंदगी मिली। होटल संचालकों से 55 हजार जुर्माना किया गया। जोन चार के कमिश्नर वीआर चौहान ने बताया कि वीडब्ल्यू केन्यान पर 15 हजार, मोखा रेस्टारेंट पर 5 हजार, होटल ग्रीन वुड पर 5 हजार, मैरिज हाल अजूबा पार्क पर हजार रुपए गौर गार्डन मैरिज हाल पर 25 हजार का जुर्माना किया गया। सभी होटलों के किचन में कुछ कुछ खामी गंदगी थी।