पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर | प्रदेशभाजपा कार्यालय में निकायों के अध्यक्ष और पार्षद

रायपुर | प्रदेशभाजपा कार्यालय में निकायों के अध्यक्ष और पार्षद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | प्रदेशभाजपा कार्यालय में निकायों के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के लिए विभिन्न कमेटियों की बैठक हुई। कई निकायों के नाम फाइनल करने में पदाधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि जिला और संभागीय कमेटियों में नाम फाइनल नहीं होने की दशा में प्रदेश चुनाव समिति में नाम भेजे गए। कहा जा रहा है कि खींचतान के चलते ही आधी रात मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पार्टी दफ्तर जाना पड़ा। जिला समितियों में पार्षद प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श किया गया। धमतरी और दुर्ग समेत जिन निकायों में ज्यादा विवाद नहीं था वहां के पार्षद प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए। नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए आधी रात को प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की अलग से बैठक हुई। कहा जा रहा है कि रायपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के लिए नेताओं के बीच जमकर खींचतान हुई। बाद में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ पाई।

प्रदेश भाजपा में भी जबर्दस्त खींचतान, आधी रात मुख्यमंत्री पार्टी दफ्तर पहुंचे