- Hindi News
- भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची में कई चौंकाने वाले नाम
भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची में कई चौंकाने वाले नाम
अमित शाह के कार्यक्रम के तुरंत बाद भाजपा ने कई निकायों के टिकट किए फाइनल
भास्करन्यूज | रायपुर
भाजपाअध्यक्ष अमित शाह की सभा खत्म होने के साथ ही नगरीय निकायों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया। देर रात तक एक-एक निकायों की सूची जारी की गई। इसी के तहत रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए। रायपुर की सूची में कई चौंकाने वाले सामने आए हैं। कई पूर्व पार्षदों और पार्षद पति को टिकट से वंचित कर दिया गया है। भाजपा कार्यालय में एक-एक नाम को फाइनल करने के लिए देर रात तक मशक्कत करनी पड़ी। रायपुर शहर के चारों विधायकों से मिली सूची को आधार बनाते हुए 70 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। इससे पहले भाजपा ने धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव और सरगुजा संभाग के निकायों के टिकट फाइनल कर दिए। लेकिन महापौर प्रत्याशियों के नामों के लिए देर रात तक मंथन होता रहा। कोशिश रही कि शुक्रवार की रात ही सारे टिकट फाइनल कर दिए जाएं, लेकिन देर रात तक नाम फाइनल नहीं हो सके।
(भाजपाने 27 पार्षदों के टिकट काटे : पढ़ें पेज-4 पर)
ये नाम भी फाइनल
नगरपालिकअध्यक्ष पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार : आरंग-संध्यापटेल, तिल्दा- अनिल अग्रवाल, बलौदाबाजार- सुरेन्द्र टिकरिया, भाटापारा-डा. मोहन बांधे, महासमुंद-राशि महिलांग, राजिम-जितेन्द्र सोनकर