- Hindi News
- अमर पर सवाल, शाह बोले किसी को भी नहीं बख्शेंगे
अमर पर सवाल, शाह बोले-किसी को भी नहीं बख्शेंगे
धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ा कानून बने
धर्मांतरणको लेकर मचे बवाल के बीच अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्मांतरण के खिलाफ है। इसके लिए कड़ा कानून बनना चाहिए। इसके लिए विरोध कर रहे सभी राजनीतिक दलों को साथ आना चाहिए। लोभ-लालच से होने वाले धर्मांतरण को उन्होंने गलत बताया।
साइंस कॉलेज मैदान पर एक-दूसरे का अिभवादन करते अमित शाह और रमन सिंह।
शाह को सिंह का नमन
नसबंदी कांड के बाद से अमर हैं निशाने पर
भाजपाअध्यक्ष ने यह संकेत उस समय दिए हैं, जब नसबंदी हादसे के बाद से स्वास्थ्य मंत्री को हटाए जाने को लेकर मांग और अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी इसके संकेत दिए थे। नसबंदी शिविर में लापरवाही और उसके बाद जहरीली दवा से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्री की गुड़ाखू कंपनी पर शाह बोले-सीएम लेंगे निर्णय
भास्करन्यूज | रायपुर
भाजपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल से जुड़े सवाल पर कहा कि किसी को भी बख्शने का सवाल नहीं उठता है। इंतजार करिए, उचित समय पर उचित फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री रमन सिंह इसके लिए अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के गलत काम को तो सरकार और ही पार्टी का प्रश्रय है। कार्रवाई होगी। शाह के इस संकेत के बाद वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारी भी हतप्रभ रह गए। भाजपा अध्यक्ष ने यह प्रतिक्रिया उस समय दी, जब पत्रकारों ने प्रदेश में तंबाकू पर प्रतिबंध होने के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा गुड़ाकू कंपनी संचालित करने का सवाल उठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह भी उनके साथ रहे। शाह ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। साध्वी निरंजन ज्योति और साक्षी महराज के विवादास्पद बयानों पर शाह ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक और पदािधकारी बोलने में संयम रखे। पार्टी इस पर काफी गंभीर है। राहुल गांधी के बयान (सरकार के अंदर एक नेता ही है) पर उन्होंने कहा राहुल को संविधान की जानकारी नहीं है। सरकार का एक ही नेता होता है और वह प्रधानमंत्री होता है। शेष|पेज9
जनतासाथ नहीं है, अब परिवार ही बचा है
एनडीए के खिलाफ जनता परिवार के एकजुट होने के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें भी अखबारों से इस बात की जानकारी मिली है। उनके एकजुट होने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला ह