- Hindi News
- मानसून तीन साल से औसत से ज्यादा बरस रहा छत्तीसगढ़ में
मानसून तीन साल से औसत से ज्यादा बरस रहा छत्तीसगढ़ में
रायपुर. पिछलेदो वर्षों की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश औसत से ज्यादा होने की संभावना है।
शुक्रवार की रात और शनिवार को शाम से आधी रात तक चली बारिश के कारण राजधानी रायपुर समेत राज्य के बड़े हिस्से में बारिश मानसून के औसत के करीब पहुंच गई है। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को भी अच्छी बारिश के आसार जताए हैं। इसलिए विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इस बार की बारिश मानसून के सीजन की औसत वर्षा यानी 1147 मिमी से अधिक हो जाएगी। छत्तीसगढ़ में 2012 में 1228 मिलीमीटर बारिश हुई थी। यह औसत से सात फीसदी ज्यादा है। इसी तरह, 2013 और 2011 में भी औसत से ज्यादा बारिश हुई है। 2014 में भी अब तक की स्थिति में औसत से ज्यादा बारिश की संभावनाएं बढ़ गई है। इससे पूर्व के कई सालों में औसत से कम बारिश हुई है। 2009 में सूखा पड़ा था। उस साल सबसे कम 796 मिलीमीटर बारिश हुई थी जो औसत से 34 फीसदी कम थी।
इसवजह से बारिश : उत्तर-पश्चिमबंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। समुद्र से नमी रही है। इसकी वजह से अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। सिस्टम का असर हालांकि शुक्रवार की रात से शुरू हो गया था, लेकिन राजधानी और आसपास शनिवार को शाम से तेज बारिश शुरू हुई।
यह आधी रात तक चली। पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में 130 मिमी बारिश हो गई। जबकि रायपुर संभाग में शनिवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक औसतन 25 मिमी पानी बरस गया। राजधानी में सुबह तक 35 मिमी बारिश हो चुकी थी। शाम से शुरू हुई बारिश के कारण अगले दो दिन में कुल वर्षा मानसून के औसत से अधिक हो सकती है।
पिछले साल का रिकार्ड
मानसूनवापसी की तारीख - बारिश
2013में 19 अक्टूबर 1165.1(2)
2012 में 14 अक्टूबर 1227.5(7)
2011 में 23 अक्टूबर 1220.4(6)
2010 में 26 अक्टूबर 1034.6(-14)
2009 में 12 अक्टूबर 796.2(-34)
2008 में 13 अक्टूबर 1064.4(-12)
2007 में 15 अक्टूबर 1105.0(-8)
2006 में 9 अक्टूबर 1077.0(-11)
2005 में 10 अक्टूबर 1081.0 (-10)
बारिश (औसत से कम/ज्यादा)