- Hindi News
- मतदाता सूची में अब 22 नहीं, 25 तक जोड़े जा सकेंगे नाम
मतदाता सूची में अब 22 नहीं, 25 तक जोड़े जा सकेंगे नाम
रायपुर. मतदातासूची में नाम जोड़ने का काम अब 25 सितंबर तक किया जाएगा। इससे पहले आखिरी तारीख 22 सितंबर थी। मतदाता सूची की दिक्कतों पर दैनिक भास्कर ने लगातार खबरें प्रकाशित की। इसके बाद जिला प्रशासन के अफसरों ने तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया। सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए आवेदन तब तक दिए जा सकते हैं। राजधानी में अभी आईसीएल और केबीसी की तैयारी होने की वजह से निगम कर्मचारियों की ड्यूटी इन आयोजनों में लगाई गई है। इससे मतदाता सूची अपडेट करने का काम प्रभावित हो रहा है। जिला प्रशासन के अफसरों ने बताया कि मतदाता सूची संशोधित करने में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे मतदान केंद्रों में अनुपस्थित रहते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक मिलने वाली दावा-आपत्तियों का निराकरण 4 अक्टूबर तक कर लिया जाएगा।
इसके बाद वार्ड वार अनुपूरक सूची तैयार की जाएगी। अनुपूरक सूचियों का प्रकाशन 13 तक कर लिया जाएगा। इन अनुपूरक सूचियों को 15 तक मूल सूचियों में जोड़कर 17 अक्टूबर को अंतिम और फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।