दस बाजार जाएंगे बाहर, शहर को राहत
तीन बार टली शिफ्टिंग
लगभग चार साल के इंतजार के बाद आखिरकार शहर के बड़े थोक बाजार का डूमरतराई में शिफ्ट होने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड की 625 दुकानों में 28 सितंबर से शिफ्टिंग शुरू हो जाएगी। शुरुआत में शहर के दस बड़े बाजारों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद बाकी के बाजार भी एक-एक कर डूमरतराई में शिफ्ट किए जाएंगे। पहले चरण में जो थोक बाजार शिफ्ट हो रहे हैं, उनके जाने से मालवीय रोड, बंजारी रोड और गुढ़ियारी में ट्रैफिक से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
डूमरतराई थोक बाजार का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 28 सितंबर को सुबह 11 बजे करेंगे। व्यापारियों ने एकजुट होकर बाजार का नामकरण सरदार वल्लभ भाई पटेल थोक बाजार कर दिया है। यह शिफ्टिंग कई कारणों से पिछले तीन साल से टल रही थी। पहले चरण में ही जो थोक बाजार बाहर जा रहे हैं, उसका असर शहर के घने व्यावसायिक इलाकों में नजर आएगा। कई सड़कों और बाजारों में ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है, खासकर बंजारी रोड और मालवीय रोड जैसे इलाकों में, जहां दिन में चार पहिया वाहनों का गुजर पाना ही मुश्किल है।
दो दिन लगेगा शिविर
डूमरतराईकी दुकानों में शिफ्टिंग के लिए दुकानदारों को एनओसी समेत सभी दस्तावेज देने के लिए सोमवार और मंगलवार को डूमरतराई में ही शिविर लगाया जाएगा। इसमें निगम और हाउसिंग बोर्ड के अफसर मौजूद रहेंगे। वे लोगों को बैंक में रकम जमा कराने के लिए चालान भी देंगे।
बाजारपहुंचे अफसर
उद्घाटनसमारोह के लिए मुख्यमंत्री से समय मिलने के बाद शनिवार को बारिश के बावजूद कलेक्टर ठाकुर राम सिंह और निगम कमिश्नर अवनीश कुमार शरण ने दुकानों की स्थिति का निरीक्षण किया। चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी, अमर धावना, जितेंद्र बरलोटा समेत चेंबर के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
जल्दमिलेंगी सुविधाएं
पीडब्लूमंत्री राजेश मूणत के निर्देश के बाद डूमरतराई में शिफ्ट होने वाले थोक कारोबारियों को तीन महीने के भीतर शहर से आने-जाने के लिए पक्की सड़क, पानी, एटीएम, होटल, पुलिस चौकी, व्यापारी सहायता केंद्र समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके लिए फिलहाल टेंडर जारी कर दिया गया है।
डूमरतराई में थोक बाजार की शिफ्टिंग की तारीख तीन बार टल चुकी थी। तत्कालीन कलेक्टर डॉ. रोहित यादव ने व्यापारियों को वहां भेजने की पहल की थी लेकिन