कुआं खाली किया, नहीं मिली बच्ची
रायपुर. उरकुराके मठपारा से पांच दिन पहले गायब ढाई महीने की बच्ची अब तक नहीं मिल पाई है। उसे ढूंढने के लिए पुलिस ने बच्ची के घर के पास कुएं को खाली किया। बच्ची की मां ने कहा था कि उसने बच्ची को कुएं में फेंक दिया था। वहां बच्ची नहीं मिली तो महिला ने तालाब में फेंकने की बात कही है। इसके बाद अब बच्ची की तालाब में तलाश चल रही है। पांच दिन पहले मठपारा निवासी तिलकराम ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
कि कोई उसकी ढाई महीने की बच्ची गायब कर दी गई। तब उसकी प|ी रामकुमारी नहाने गई थी। लौटी तो बच्ची घर में नहीं थी। पुलिस ने जांच शुरू की, रामकुमारी से कड़ी पूछताछ की तब उसने स्वीकार किया कि बच्ची को कुएं में फेंक दिया था। कुआं खाली कराया गया, लेकिन बच्ची नहीं मिली। अब रामकुमारी ने बयान बदला है। इस आधार पर पुलिस ने नजदीक के तालाब में गोताखोरों से तलाश शुरू कराई है।