नौ माह से लापता सरपंच मिला
रायपुर . करीबनौ महीने से घर से गायब हुआ आमासिवनी का सरपंच शनिवार को राजधानी के एक मॉल में मिला। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट प|ी ने दर्ज कराई थी। तब से यह मामला खासा संवेदनशील हो गया था। पुलिस ने बताया कि विधानसभा के पास रहनेवाला सरपंच विजय कुमार साहू (40) जनवरी में गायब हुआ था। उसकी प|ी शकुन और रिश्तेदार अरुण साहू ने विधानसभा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसकी तलाश में पुलिस पार्टियां कई जगह भेजी गईं, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार को पुलिस को खबर मिली कि वह एक महिला के साथ मॉल में देखा गया है। पुलिस ने उसे पकड़ा तो साथ में एक महिला था। उसकी भी गुमशुदगी की रिपोर्ट नौ माह पहले पंडरी थाने में दर्ज की गई थी। 27 साल की यह महिला आदर्श नगर, मोवा की रहनेवाली है। देर रात एक अफसर ने बताया कि दोनों गुमशुदगी के दौरान साथ में ही थे। पुलिस पूछताछ कर रही है।