त्योहारी छुट्टियां बढ़ाने की मांग
रायपुर . विद्यालयीनशिक्षक कर्मचारी संघ ने शासन से दशहरा-दीपावली के मौके पर अवकाश के दिनों में वृद्धि करने की मांग की। संघ ने 22 सितंबर को शिक्षा मंत्री और सचिव को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी ने जानकारी दी कि इस वर्ष 02 अक्टूबर को ग्रामसभा लगाई जाएगी और 25 अक्टूबर को भाईदूज मनेगी। यही वजह है कि इन विशेष तिथियों पर कर्मचारी छुट्टियों का लाभ नहीं ले सकेंगे। छुट्टियां नहीं देकर शिक्षकों को भारतीय परंपरा और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से वंचित किया जा रहा है।