पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालीबाड़ी में आज से दुर्गा पूजा की धूम

कालीबाड़ी में आज से दुर्गा पूजा की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीबाड़ी में आज से दुर्गा पूजा की धूम

रायपुर| बंगालीकालीबाड़ी समिति की ओर से नवरात्रि के मौके पर कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन का 82वां साल है। 29 सितंबर से 04 अक्टूबर तक कालीबाड़ी परिसर में कार्यक्रम रखा गया है। सचिव अरुण भद्रा ने बताया कि उत्सव के दौरान भजन जगराता, बंगला नाटक और नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम से जुड़ी तैयारी और प्रस्तुति में कोलकाता के कलाकार शामिल होंगे। रविंद्र मंच सभागृह और मैदान में सांस्कृतिक संध्या और आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया है। इसी तरह माना में भी बंगाली समाज की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शहर में रहने वाले बंगाली परिवार के लोग हर साल दुर्गा पूजा में सम्मलित होते हैं। कालीबाड़ी समिति के सचिव अरुण भद्रा ने बताया कि दुर्गा पूजा उत्सव बंगाली समाज का प्रमुख पर्व है। ऐसे में इसे हर कोई खास बनान चाहता है।