दिसंबर से नई फसल
नवरात्र में बढ़ी आलू की मांग
त्योहारीसीजन में अचानक बढ़ी आलू की मांग का फायदा उठाने में चिल्हर व्यापारी पीछे नहीं है जबकि आलू-प्याज के थोक भाव में लगातार गिरावट का रूख है। पिछले सप्ताह आलू थोक में 1600 से 1900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया है। थोक कीमत के आधार पर आलू चिल्हर में ज्यादा से ज्यादा 24 से 25 रुपए प्रति किलो होनी चाहिए लेकिन स्थानीय सब्जी बाजार में यह 35 से 40 रुपए किलो बिक रहा है। उल्लेखनीय है कि दो-तीन सप्ताह पहले प.बंगाल से आपूर्ति कम हाेने के कारण आलू थोक में 2500 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर था। बाद में िस्थति धीरे-धीरे सामान्य हो गई आैर भाव में लगातार गिरावट दर्ज की गई, मगर चिल्हर के भाव में कोई बदलाव नहीं देखी जा रही है।
थोक कारोबारी ने बताया कि त्योहारी सीजन में आलू-प्याज की मांग आम दिनों की अपेक्षा थोड़ी बढ़ जाती है। दूर्गा पूजा के कारण सोमवार से दशहरे तक पं.बंगाल से आलू की आवक बंद होने की संभावना है। लेकिन उपभोक्ताआें को घबराने की जरुरत नहीं है, बाजार में आलू-प्याज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। नए कारोबारी सप्ताह से आलू के थोक भाव में थोड़ा करेक्शन देखने को मिल सकता है। दिसंबर से आलू की नई फसल बाजार में आएगी।
âæŒÌæçãU·¤ â×èÿææ