पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी शॉपिंग से लौटकर आई तब अफसर ने सड़क से हटाई कार

पत्नी शॉपिंग से लौटकर आई तब अफसर ने सड़क से हटाई कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदा चौक पर एमजी रोड की ओर जाने वाली सड़क पर शनिवार की शाम 7 बजे एक अफसर की कार के कारण जाम लग गया। अफसर की प|ी शॉपिंग करने गई थी। जाम देखकर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने अफसर से गाड़ी हटाने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। प|ी के आने के बाद ही उन्होंने गाड़ी हटाई। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहा। भीड़ के समय में अफसर की जिद के कारण जाम लगने की खबर सुनकर आला अफसर भी वहां पहुंच गए थे। उनकी अफसर से बहस हुई लेकिन बाद में सुलह हो गई।

सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक हाई प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अधिकारी पुलिस को अपने पद और पहुंच की धौंस दिखा रहे थे। उन्होंने कहा कि वे सीएम हाउस में पदस्थ हैं। इसी वजह से पुलिस वाले भी उनकी गाड़ी नहीं हटा सके। अधिकारी सिर्फ एक रट थी कि प|ी आएगी तभी वे वहां से गाड़ी हटाएंगे। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया था कि ट्रैफिक टीआई ने एफआईआर कराने की भी तैयारी कर ली। बाद में आला अफसरों के अाने के बाद अधिकारी ने अपनी गलती मानी उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

सरेराह ट्रैफिक पुलिस के जवान की पिटाई

तेलीबांधाअवंतिविहार मोड़ पर मोपेड सवार तीन लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के जवान की सरेराह पिटाई कर दी। तीनों मोपेड पर सवार होने के साथ साथ रांग साइड रहे थे। ट्रैफिक पुलिस के जवान ने उन्हें रोका और उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। इसी से नाराज होकर उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहां थोड़ी दूर पर पुलिस फोर्स थी। जवानों ने दौड़कर बीच-बचाव किया। मारपीट करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्रैफिक हवलदार मंतराम ध्रुव का तेलीबांधा क्रॉसिंग पर सुबह से तैनात था। महासमुंद बेरियर की ओर से रॉन्ग साइड से संतोषी नगर निवासी मोहनलाल सागर, दीपक मिर्जा और बिंदेश अवंति विहार जा रहे थे। मोपेड मोहन चला रहा था। मंतराम ने रॉन्ग साइड और तीन सवारी होने के कारण रास्ते में खड़े होकर उनकी मोपेड रोक दी। मोपेड रोकने के बाद मोहन ने मंतराम से बहस शुरू कर दी। मोहन कार्रवाई का विरोध कर रहा था। ट्रैफिक हवलदार ने उसकी एक नहीं सुनी और चालान काटकर दे दिया।

पुलिस की कार्रवाई से तीनों नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में आकर मारपीट शुरू कर दी।