पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर सिकलसेल के लिए नई समग्र नीति बनाने का फैसला

रायपुर- सिकलसेल के लिए नई समग्र नीति बनाने का फैसला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां छत्तीसगढ़ सिकल सेल संस्थान की स्व-शासी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य में सिकल सेल की रोकथाम और उसके प्रति जन-जागरण के लिए समग्र सिकल सेल नीति तैयार की जाए। प्रस्तावित नीति पर अमल के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय भी लिया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे हमें इसे खत्म करने में मदद मिलेगी।



सिकल सेल की रोकथाम के लिए जन जागरण में पंचायत राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में गुजरात की सिकल सेल विशेषज्ञ डॉक्टर ज्योतिष पटेल और शासकीय मेडिकल काॅलेज नागपुर की प्राध्यापक डाॅ. दीप्ति जैन ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डाॅ. आलोक शुक्ल संचालक आर प्रसन्ना उपस्थित थे।