- Hindi News
- खुद होकर मांगी थी छात्रा ने मौत इलाज के बाद संवर गई जिंदगी
खुद होकर मांगी थी छात्रा ने मौत इलाज के बाद संवर गई जिंदगी
वहजीना नहीं चाहती थी। दुनिया के सबसे भयंकर बीमारियों में से एक स्किन कैंसर ने उसे घेर लिया है। उसे मदद करने के लिए आगे आने वाले सरकारी अफसरों से उसने पैसों की बजाए मौत की गुहार लगा दी। तभी उसे आशा की किरण दिखी और जीने की राह मिल गई। लोरमी के कन्या शाला की आठवीं की छात्रा शिथलेश राजपूत के जीवन की कहानी ऐसी ही है।
दो साल पहले उसे पता चला कि उसे स्किन कैंसर हो गया है। भयंकर खुजली दर्द से परेशान शिथलेश का जीना दुर्भर हो गया। पीड़ा इतनी कि वह भगवान से मौत मांगने लगी। यहां तक कि एक दिन उसे एसडीएम तूलिका प्रजापति ने सरकारी तौर पर आर्थिक मदद करनी चाही तो उसने कहा कि सर, पैसे नहीं चाहिए। इससे कुछ नहीं हो सकेगा। हो सके तो मुझे इच्छामृत्यु की अनुमति दिला दें। शिथलेश की ऐसी गुहार से एसडीएम ब्लाक की रिसोर्स पर्सन लक्ष्मी चौधरी को हिला कर रख दिया। फिर उन्होंने राजीव गांधी शिक्षा मिशन की मदद से छात्रा का इलाज कराने का मिशन शुरू किया। रायपुर के एक बड़े अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
महीनेमें एक बार अाती है इलाज के लिए : मिथलेशके अनुसार पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों में उसे आराम मिला है। महीने में एक बार बीआरसी के साथ इलाज कराने आती है और महीनेभर की दवा ले जाती है। परिजन और स्कूल के स्टाफ छात्राएं उसे हौसला देने लगे हैं। अब उसके मन में जीने की चाह फिर जाग गई है। पिता चंद्रभान मां बिझमा मजदूर हैं जो उसका इलाज कराने में सक्षम नहीं थे, लेकिन अब वे बेटी को देखकर अवसाद के दिन भूल जाना चाहते हैं। शिथलेश के दो और भाई-बहन हैं।
ऐसे बच्चों को मदद जरूरी : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौत मांगने वाली शिथलेश अब स्वाभिमान से जी रही है। समाज के सामने दमदारी से खड़ी है। ऐसे हजारों बच्चें हमारा इंतजार कर रहे हैं। ऐसे बच्चों के कोमल ह्रदय की पीड़ा को महसूस करना उनका दर्द दूर करना है।
शिविर में करेंगे बच्चों की पहचान: सीएम
मुख्यमंत्रीरमन िसंह ने कहा कि राज्यभर में शिविर लगाकर पहले ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक राज्य में ऐसे लगभग 60 हजार बच्चे हैं। इनमें सुकमा, दंतेवाड़ा के बच्चे शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सर्व शिक्षा अभियान की समावेशी शिक्षा योजना के तहत इन निशक्त बच्चों का अभिनंदन किया। स्थानीय जे.आर.दानी शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल के सभाकक्ष में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप और लोकसभा सांसद रमेश बैस और महापौर प्रमोद दुबे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता ज्योति सक्सेना, मीर अली मीर और श्रीवास्तव ने किया।