पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल कॉलेज के डॉ. दाऊ का निधन

मेडिकल कॉलेज के डॉ. दाऊ का निधन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|मेडिकल कॉलेजमें हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. एएस दाऊ का शनिवार की सुबह अंबेडकर अस्पताल में निधन हो गया। 62 वर्षीय डॉ. दाऊ कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। देवेंद्रनगर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया। उनकी बेटी प्रियंका ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में चिकित्सा शिक्षा विभाग, मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर अस्पताल निजी अस्पतालों के डॉक्टर बड़ी संख्या में शामिल हुए। डॉ. दाऊ टीबी स्पाइन, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोस्कोपी के एक्सपर्ट थे। वे हड्डी रोग विशेषज्ञों के एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। मुंगेली में 25 जनवरी 1953 को जन्मे दाऊ 2008 में प्रोफेसर बने थे। डॉ. सुबीर मुखर्जी के डीएमई बनने के बाद वे पिछले तीन साल से हड्डी रोग विभाग के एचओडी रहे।



वे जनवरी 2018 में रिटायर होने वाले थे। वे इसी महीने होने वाली डीपीसी में डीन बनने वाले थे। हाल ही में प्रोफेसर डॉक्टर पद पर पदोन्नत किए गए थे। मृदुभाषी डॉ. दाऊ के निधन से कॉलेज अस्पताल में शोक की लहर है। सभी डॉक्टरों स्टूडेंट ने डॉ. दाऊ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।