- Hindi News
- जिन खदानों की लीज खत्म उनके लाइसेंस होंगे निरस्त
जिन खदानों की लीज खत्म उनके लाइसेंस होंगे निरस्त
आरंगऔर मंदिर हसौद के जिन चूना पत्थरों की लीज खत्म हो गई है उनके लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। जिला खनिज विभाग ने एक खदान का लाइसेंस निरस्त भी कर दिया है। आरंग और मंदिर हसौद में रहने वाले लोगों ने कलेक्टर और विभाग के अफसरों से शिकायत की थी कि लीज खत्म होने के बाद भी इन खदानों में अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद ही अफसरों ने खदानों के दस्तावेजों की जांच शुरू की। जांच के बाद तत्काल एक खदान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
तीन महीने बाद सभी लाइसेंस निरस्त
जिलेमें चूना पत्थर के लगभग आधा दर्जन खदानों की लीज खत्म हो गई है। जिला खनिज अधिकारी महिपाल सिंह कंवर ने बताया कि लीज खत्म होने के बाद लीजधारक को तीन महीने का ग्रेस टाइम दिया जाता है। इन तीन महीनों में उसे खदान में लगाए गए अपने इक्यूपमेंट के साथ स्टॉक हटाना होता है। जिले के चार चूना पत्थर खदानों की लीज जनवरी में खत्म हुई है। इस वजह से तीन महीने बीतने के बाद जिनकी लीज खत्म हो गई है उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।