गिरा रात का तापमान, छाएगी बदली
रायपुर| राजधानीसहित प्रदेशभर में शुष्क मौसम के कारण रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री कम है। दूसरी तरफ समुद्र से नमी आने के कारण अगले एक-दो दिन राजधानी और राज्य के अन्य कई क्षेत्रों में बदली छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। खाड़ी में हलचल बढ़ने के कारण समुद्र से नमी रही है। इस वजह से अगले कुछ दिनों में बदली-बारिश के हालात बन सकते हैं। इधर, शनिवार तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। उत्तर और उत्तर-पूर्वी हवा के कारण रात का तापमान कम रहा है। सभी जगह न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन के अनुसार सिस्टम में बदलाव के कारण रात का तापमान फिर बढ़ सकता है, जिससे ठंड कम होगी।