दुकानदार से कहेंगे-नो पॉलीथिन
राजधानी के मंगल बाजार में श्री रामकृष्ण विद्यालय के 300 से ज्यादा बच्चे नो-पॉलीथिन कैंपेन में शामिल हुए और केरी बैग का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। बच्चों ने कहा कि पॉलीथिन केरी बैग बेहद नुकसानदेह है। इसीलिए मोहल्ले में दुकानदारों से कहेंगे कि कोई भी सामान पॉलीथिन के केरी बैग में नहीं दें और लोगों से अनुरोध करें कि थैला लेकर आएं। उधर, नो-पॉलीथिन मुहिम के साथ सामाजिक समितियां और कर्मचारी संघ भी जुड़ रहे हैं तथा पॉलीथिन केरी बैग इस्तेमाल नहीं करने की शपथ ले रहे हैं।
श्री रामकृष्ण विद्यालय में बच्चों ने नो-पॉलीथिन का संकल्प लेने के साथ ही भास्कर टीम को बताया कि वे अपने टिफिन भी अब पॉलीथिन के बजाय कपड़े या जूट की थैली में ला रहे हैं। स्कूल के डायरेक्टर पंकज तिवारी ने बच्चों को नो-पॉलीथिन की शपथ दिलाई। प्रिंसिपल पुष्पा तिवारी ने बच्चों को पॉलीथिन केरी बैग प्रतिबंध और नुकसान के साथ भास्कर द्वारा चलाए जा रहे कैंपेन की जानकारी बच्चों को दी। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के टीचर भी बच्चों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक करेंगे।
समिति,संगठन का संकल्प
इसकेअलावा रायपुर के श्री नि:स्वार्थ सेवा समिति के 50 से ज्यादा सदस्यों ने बुढ़ेश्वर चौक स्थित बजरंग बली मंदिर के सामने एकत्र होकर संकल्प लिया कि वे अब पॉलीथिन केरी बैग का उपयोग तो खुद करेंगे ही अपने आस-पास के लोगों को करने देंगे। इसके अलावा कचहरी चौक स्थित बिजली दफ्तर में पदस्थ 50 से ज्यादा कर्मचारियों ने नो पॉलीथिन की शपथ ली। बिजली कर्मचारी संघ महासंघ रायपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण देवांगन ने शपथ दिलाई।
दैिनक भास्कर