पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शूटिंग में छग ने जीता रजत

शूटिंग में छग ने जीता रजत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरलमें आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेल के सातवें दिन छत्तीसगढ़ ने रजत पदक हासिल किया है। शूटर सानिया शेख ने महिलाआें की स्कीट प्रतियोगिता में पहले राउंड में 16 अंक, दूसरे राउंड में 25 आैर तीसरे राउंड में 21 अंक का स्कोर किया। सानिया ने कुल 62 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमा लिया। वे स्वर्ण पदक से मात्र 2 अंक दूर रहीं। प्रदेश आेलंपिक संघ के महासचिव बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ को पिछले नेशनल गेम्स से ज्यादा पदक मिलेंगे। केरल नेशनल गेम्स के लिए प्रदेश के खिलाड़ियाें ने विशेष खेल प्रशिक्षण में कड़ा अभ्यास किया है। जिसका बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है।

रग्बीटीम केरल रवाना: नेशनलगेम्स में छत्तीगढ़ की सेवन साइड रग्बी फुटबॉल टीम(महिला वर्ग) भी हिस्सा ले रही हैं। छत्तीसगढ़ की टीम पूल बी में शामिल है। छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला लीग में तमिलनाडु के साथ 11 फरवरी को होगा।