पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सशक्तिकरण पर रिपोर्ट्स के लिए देश के 19 पत्रकारों को लाडली मीडिया अवॉर्ड

महिला सशक्तिकरण पर रिपोर्ट्स के लिए देश के 19 पत्रकारों को लाडली मीडिया अवॉर्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } देशभरकी ऐसी आवाजें जो बेटियों के हक के लिए उठीं उन्हें लाडली मीडिया अवॉर्ड से नवाजा गया। मौका रहा पॉपुलेशन फर्स्ट की तरफ से आयोजित कार्यक्रम लाडली मीडिया एंड एडवर्टाइजिंग अवॉर्ड नाइट का। शनिवार शाम संस्कृति विभाग के मुक्ताकाश मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के अभियान ‘तेजाब के खिलाफ’ को बेस्ट कैंपेन हिंदी कैटेगिरी का अवॉर्ड मिला। इस अभियान में मुख्य भूमिका अदा करने वालीं उपमिता वाजपेयी को प्रदेश के संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर ने सम्मानित किया।

उपमिता ने 2013 में इस अभियान के तहत युवतियों पर होने वाले एसिड अटैक की घटनाओं, पीड़ितों का मौजूदा जीवन और फिर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इसे लेकर बनाए गए कानून से संबंधित हर पहलू खबर के जरिए लोगों तक पहुंचाया था।

इस मौके पर देश के कई हिस्सों से आईं महिला और पुरुष पत्रकारों को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी उनकी रिपोर्ट्स के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कवि सुरेंद्र दुबे ने अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों को गुदगुदाया। आखिर में कोपलवाणी संस्था के मूक बधिर बच्चों ने टीचर्स के इशारों को समझ कर देशभक्ति गीतों पर बेहतरीन डांस पेश किया। मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि आम जनता से जुड़े हर मुद्दे को उठाने में मीडिया की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने मीडिया को धन्यवाद भी दिया। विशेष अतिथि बाल आयोग की चेयरपर्सन शताब्दी पांडे रहीं।

रुनझुन शर्मा, तृप्ति शुक्ला, चेतना वर्मा, निशिता झा, प्रियंका दुबे, डॉ. वर्तिका नंदा, आरजे पारूल, नीतू सिंह, निखत परवीन, रविंद्र सत्यार्थी, राजेंद्र बंधु, जाहिद खान, अनु सिंह, सुमैया युसूफ, पॉलोमी बैनर्जी और मोनिका शर्मा को उनकी रिपोर्ट्स के लिए लाडली मीडिया अवॉर्ड से नवाजा गया।

शहरकी प्रियंका सम्मानित

रायपुरकी प्रियंका कौशल को मानव तस्करी जैसे गंभीर मसले पर लिखने के लिए वेब सेक्शन में बेस्ट फीचर का अवॉर्ड मिला।

national award function

बेटियों की आवाज काे सम्मान

} दैनिक भास्कर की प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट उपमिता वाजपेयी को लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित करते संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर।

} मुक्ताकाश मंच पर आयोजित सम्मान समारोह में देशभर के 19 पत्रकारों ने खबरों से संबंधित अनुभव किए शेयर।