पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईपीएल के दो मैचों की मेजबानी रायपुर को मिली

आईपीएल के दो मैचों की मेजबानी रायपुर को मिली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | बीसीसीआईआैर आईपीएल संचालन परिषद ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को आईपीएल 2015 के दो मैचों की मेजबानी साैंपी है। यह मैच परसदा स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अौर 12 मई को खेले जाएंगे। इस बार महेंद्र सिंंह धोनी क्रिकेट प्रेमियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे क्योकि धोनी पहली बार रायपुर आएंगे। पहला मैच 9 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स वि. सनराइजर्स हैदराबाद आैर दूसरा मैच 12 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स तथा चैन्नई सुपरकिंग्स के मध्य खेला जाएगा। शेष|पेज9





चैन्नईसुपरकिंग्स की टीम में महेंद्र सिंह धोनी सहित आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, सुरेश रैना, आशीष नेहरा, मिथुन मनहास, डी ब्रावो, बी मैक्कुलम, डी स्मिथ



आैर एफडी प्लेसिस शामिल हैं।



छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया आैर सचिव राजेश दवे ने बताया कि इस आईपीएल 2015 की मेजबानी मिलना संघ के लिए एक आैर बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले वर्ष 2013 में आईपीएल आैर 2014 में चैम्पियंस लीग जैसे बड़े आयोजन संघ को प्रदान की गई थी।