पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ में साइकिल वाले देश में सबसे ज्यादा

छत्तीसगढ़ में साइकिल वाले देश में सबसे ज्यादा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसवक्त जब पूरे देश में गाड़ियां खरीदना और अफोर्ड करना बेहद आसान होता जा रहा है, छत्तीसगढ़ में साइकिलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। टाटा एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) की रिपोर्ट यही कह रही है। इस रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ ही भारत का एकमात्र राज्य है जिसमें दस सालों में साइकिलों की संख्या बढ़ी है। बाकी राज्यों में या तो संख्या वैसी की वैसी है या फिर घटी है।

रिपोर्ट के मुताबिक 2001 से 2011 तक भारत में साइकिल की संख्या मात्र एक प्रतिशत बढ़ी है। जहां 2001 में भारत के 44 प्रतिशत घरों में साइकिल हुआ करती थी, वहीं 2011 में यह आंकड़ा 45 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में 9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में 2001 में 56 प्रतिशत घरों में साइकिल थीं और 2011 में यह 65 प्रतिशत हो गई।

शहरी ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में होता है व्यापाक उपयोग

^पूरेदेश में सिर्फ छत्तीसगढ़ ही ऐसा प्रदेश है, जहां गांवों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर साइकिल का उपयोग हो रहा है। दूसरे राज्यों में सिर्फ ग्रामीण इलाकों में साइकिलों के प्रतिशत ज्यादा है।\\\'\\\' हर्षासिन्हा, ऑनलाइन कम्युनिकेशन मैनेजर, टीईआरआई

इन राज्यों में आंकड़े या तो स्थिर या फिर घटे

गुजरात,हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में साइकिलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, ओडिशा, असम जैसे राज्यों में साइकिलों की संख्या में नहीं के बराबर वृद्धि हुई है। यूपी में 63, ओडिशा में 62 और पंजाब में 60.5 प्रतिशत घरों में साइकिलें पाई गई हैं।

क्यों बढ़ा आंकड़ा : रिपोर्टमें सबसे अहम कारण सरकार द्वारा चलाई गई सरस्वती साइकिल योजना है। इसके तहत पूरे प्रदेश में स्कूली छात्राओं को साइकिल बांटी गई है।

शहरी क्षेत्र में साइकिलधारकों के उपयोग में सबसे आगे बिलासपुर जिला है। यहां 62 प्रतिशत घरों में साइकिल है। रायपुर में 57, अंबिकापुर में 56, कोरबा में 54, जगदलपुर में 53 और दुर्ग जिले के 49 प्रतिशत घरों में साइकिल है।

साइकिल हादसों में दुर्ग-भिलाई तीसरे स्थान पर

इसबात पर भी गौर किया गया कि भारत में कौन से ऐसे शहर हैं, जहां साइकिल चलाना खतरनाक है। भारत के 27 खतरनाक शहरों की सूची में छत्तीसगढ़ से दुर्ग भिलाई का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार दुर्ग भिलाई में हुए कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 13.9 प्रतिशत घटनाओं में साइकिल सवार की मौत हो गई। खतरनाक शहरों में यह तीसरे नंबर पर है।

भास्कर ख़ास