पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई रेलवे टिकट के लिए आधार कार्ड भी मान्य

ई-रेलवे टिकट के लिए आधार कार्ड भी मान्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | रायपुर

अबकिसी भी यात्री को ई-टिकट लेने के लिए अपना आधार नंबर देना होगा। भारतीय रेलवे ने ई-टिकट से सफर करने वालों के लिए यह व्यवस्था लागू कर दी है। यात्री चाहे पर्सनल आईडी से ई-टिकट बुक करे या फिर एजेंट के माध्यम से, दोनों ही स्थितियों में आधार नंबर जरूरी होगा। रेलवे ने आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप पर भी मान्यता दे दी है।

रेलवे बोर्ड की एक कमेटी ने यात्रियों से आधार नंबर मांगने पर अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से ई-टिकट लेने वाले फॉरमेट में आधार नंबर को शामिल कर लिया गया है। हालांकि अभी आधार नंबर को वैकल्पिक तौर पर ही मांगा जा रहा है, लेकिन इसे कुछ महीने बाद ही अनिवार्य कर दिया जाएगा। रेलवे अफसरों के मुताबिक रेलवे ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में आधार नंबर को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में ई-टिकट लेने वाले यात्रियों से आधार नंबर मांगा जा रहा है। रेलवे की संस्था क्रिस ने ई-टिकट के लिए नया फॉरमेट जारी कर दिया है। टिकट के लिए आवेदन में पूरी जानकारी भरने के साथ ही आधार नंबर का भी विकल्प दिया गया है। जिन यात्रियों के पास आधार कार्ड है, वे उस फॉरमेट में नंबर डाल सकते हैं। नई व्यवस्था के तहत ई-टिकट बुक करने वाले यात्रियों की टिकट पर भी आधार नंबर प्रिंट रहेगा।

काउंटरटिकट में भी : ई-टिकटलेने वाले यात्रियों से आधार नंबर को अनिवार्य करने के साथ ही काउंटर अथवा पीआरएस में ही इसे लागू किया जाएगा। बिलासपुर जोन अफसरों का कहना है कि बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी भेज दी है। आरक्षण टिकट के लिए जो भी पर्ची छपेगी, उसमें आधार नंबर लिखने के लिए भी फॉरमेट रहेगा। इस संबंध में रायपुर सहित सभी रेल मंडलों को जोन ने दिशा-निर्देश भेज दिया है।

रेलवेतैयार करेगा डेटाबेस : रेलवेद्वारा आधार नंबर को अनिवार्य करने के कई कारण हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यात्रियों का डेटाबेस तैयार करना है। आधार नंबर से रेल मंत्रालय एक डेटाबेस तैयार करेगा। यात्रियों की पूरी जानकारी रेलवे के पास रहेगी। विभिन्न योजनाओं को तैयार करने में इस डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाएगा।



सुरक्षा दृष्टिकोण से भी यात्रियों से आधार नंबर मांगा जा रहा है।

इसके अलावा ई-टिकट में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में होने वाली गड़बड़ी फर्जीवाड़े से बचने के लिए भी आधार नंबर मददगार साबित हो सकता है।

पीआरएस टिकट का आकार होगा बड़

रेलवे के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र अथवा पीआरएस में मिलने वाली टिकट का साइज बढ़ेगा। रेलवे बोर्ड के ट्रैफिक कॉमर्शियल निदेशक डॉ. एसके अहीरवार की ओर से बुधवार को इस संबंध में सकुर्लर जारी किया गया। उसमें कहा गया है कि पीआरएस से मिलने वाली टिकट का साइज में बढ़ाया जा रहा है। टिकट के सामने वाले भाग में अब किसी तरह का विज्ञापन नहीं होगा। इसमें केवल यात्रियों और ट्रेन से संबंधित जानकारी ही प्रिंट होगा। टिकट के पिछले हिस्से में विज्ञापन के साथ ही रेलवे का सामान्य नियम अंग्रेजी हिंदी में लिखा होगा।

नया फार्मूला

तत्काल के लिए भी आधार जरूरी

यात्राकरने वाले सदस्यों में किसी एक ही यात्री का आधार नंबर देना होगा। आधार नंबर वाले यात्री को अपना पहचान-पत्र टीटीई को दिखाना अनिवार्य है। तत्काल कोटे की टिकट लेने के लिए भी यात्री आधार कार्ड दे सकते हैं। इससे पहले आधार कार्ड को पहचान-पत्र के तौर पर रेलवे स्वीकार नहीं करता था।