पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह ठंडी हवा, दोपहर में बारिश, रात की ठंड गायब

सुबह ठंडी हवा, दोपहर में बारिश, रात की ठंड गायब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें बुधवार को सुबह से रात तक तीन तरह के मौसम का एहसास हो गया। सुबह बादल छाए और कुछ तेज ठंडी हवा चली। दोपहर में हवा की रफ्तार कम हुई और बारिश हो गई। दोपहर 3 बजे के बाद आसमान साफ हुआ, धूप निकली और तापमान 28 डिग्री के करीब पहुंच गया। रात में बादलों की वजह से ठंड गायब रही। गुरुवार को भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्तीसगढ़ में तीन तरफ से हवा रही है। इस वजह से दोपहर में गर्मी लग रही है, शाम को बादल आने से ठंड महसूस होती है और इन्हीं बादलों के कारण रात में ठंड नहीं रहती। दरअसल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर से कुछ ठंडी हवा रही है। इसके विपरीत, बंगाल की खा़ड़ी में चल रहे तूफान के कारण बादल रहे हैं। बीच-बीच में उत्तर-पश्चिम यानी राजस्थान के सूखे इलाकों से गर्म हवा भी रही है। इस वजह से मौसम भी दिन में कई बार बदल रहा है।

ठंडसे हुई शुरुआत : बुधवारको सुबह उत्तरी हवा के प्रभाव से ठंड बढ़ गई। सुबह 11 बजे तक कुछ तेज हवा के कारण ठंड महसूस होती रही। इसके बाद अचानक बादल गहराए और बारिश शुरू हो गई। बूंदाबांदी डेढ़ बजे तक चली और एक मिमी बारिश हो गई। तब तक मौसम ठंडा रहा, फिर आसमान साफ हो गया। धूप निकली तो दोपहर का तापमान तेजी से बढ़ा और 28 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से कम है, लेकिन कम समय की धूप ने भी गर्मी और उमस का एहसास करा दिया। लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन के अनुसार राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

बिलासपुर संभाग के पेंड्रारोड, अंबिकापुर पारा 24 से 25 डिग्री के बीच रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहा। अन्य जगहों में भी रात का पारा 14 से 15 डिग्री के बीच रहा।

कैसा रहेगा मौसम

मौसमविज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे कहीं-कहीं पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी में हल्के बादल रह सकते हैं, गरज-चमक के साथ बौछारों के आसार हैं। आसमान पूरी तरह साफ होने में तीन दिन लगेंगे। इससे रात में ठंड महसूस होगी जो लगातार कम होती जाएगी।