- Hindi News
- सात माह से चुनाव के कारण अटके तहसीलदार परीक्षा के नतीजे जारी
सात माह से चुनाव के कारण अटके तहसीलदार परीक्षा के नतीजे जारी
सातमहीने के बाद व्यापमं ने बुधवार को नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित किए। आचार संहिता की वजह से यह परिणाम अटके हुए थे। इसके अलावा सहायक अभियंता एवं उप अभियंता भर्ती परीक्षा के भी परिणाम भी जारी किए गए हैं। व्यापमं की ओर से जुलाई में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तहत 57 पदों के लिए नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा में 1469 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसी तरह छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायपुर के प्रस्ताव पर 21 दिसंबर को सहायक अभियंता विद्युत 2 पद और उप अभियंता विद्युत के 13 पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुई थी। सहायक अभियंता के लिए 1154 और उप अभियंता के लिए 2471 ने परीक्षा दी थी। कुछ दिन पहले इसके मॉडल आंसर जारी किए गए थे। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद इसका परिणाम जारी किया गया है। तीनों भर्ती परीक्षाओं के परिणाम व्यापमं की वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर देखे जा सकते हैं।