- Hindi News
- अंबिकापुर अनूपपुर मेमू लोकल की सौगात, ट्रेन में होंगे आठ डिब्बे
अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू लोकल की सौगात, ट्रेन में होंगे आठ डिब्बे
रायपुर| अंबिकापुर-अनूपपुरस्पेशल मेमो लोकल का उद्घाटन गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु करेंगे। रेल मंत्री नई दिल्ली स्थित रेल भवन से ही रिमोट दबाकर ट्रेन की शुरूआत करेंगे। इस लोकल ट्रेन की घोषणा पिछले रेल बजट में ही की गई थी। हालांकि बिलासपुर जोन ने अंबिकापुर से अनूपपुर के मध्य स्पेशल के तौर पर इस ट्रेन का परिचालन कर रहा था। अब रेल मंत्री के विधिवत उद्घाटन के बाद मेमू लोकल नियमित हो जाएगी। इस ट्रेन को 13 फरवरी से अंबिकापुर- अनूपपुर-अंबिकापुर मेमो लोकल के रूप में सप्ताह में छह दिन चलाया जाएगा। रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। बताया गया कि इस लोकल ट्रेन में 8 डिब्बे होंगे। इस तरह के मेमो लोकल को जोन के रायपुर, बिलासपुर और नागपुर रेल मंडल में भी चलाए जा रहा है। कुछ मेमो लोकल में शौचालय की सुविधा नहीं है।
इसकी वजह से यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि अंबिकापुर-अनूपपुर लोकल में शौचालय की सुविधा दी गई है।
गुड न्यूज