पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉल से पचास किलो पॉलीथिन बरामद की

मॉल से पचास किलो पॉलीथिन बरामद की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर साफ रखना है... नो-पॉलीथिन प्लीज

जीई रोड के सिटी 36 माल की डी-मार्ट दुकान से निगम के राजस्व विभाग ने बुधवार को 50 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त किया। राजस्व विभाग के अफसरों ने बुधवार को अचानक दबिश दी। जीई रोड के एक अन्य माल में किसी भी दुकान में पॉलीथिन के बैग नहीं मिले। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य माल में डी-मार्ट में 50 किलो से अधिक प्लास्टिक के कैरी बैग मिले। इन बैग को जब्त कर लिया गया। अफसरों ने सिर्फ दुकानदारों को बल्कि दुकान में मौजूद ग्राहकों से भी कहा कि वे खुद ही पॉलीथिन के बैग लेने से मना कर दें।

घर में रोक रहे पॉलीथिन का उपयोग

भास्करका नो पॉलीथीन कैंपेन अब लोगों के घर में भी पैठ बनाता जा रहा है। लोग खुद ही इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। विकास नगर गुढियारी निवासी डॉ. अजय कन्नौजे की बेटी साक्षी कन्नौजे ऐसे तो 7वीं कक्षा की छात्रा है, लेकिन वो खुद से घर वालों और अपने दोस्तों को नो पॉलीथीन के बारे में जागरूक कर रही है। भास्कर को फोन कर बताया कि पॉलीथीन को लेकर जिस तरह से शहर को जागरूक किया जा रहा है, वे भी अपने घर वालों को जागरूक करेंगी।

दैिनक भास्कर