पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गूगल में वर्चुअल कैंपस के नक्शे पर अब जीजीयू

गूगल में वर्चुअल कैंपस के नक्शे पर अब जीजीयू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर|देश केअन्य सेंट्रल यूनिवर्सिटीज सेंट्रल इंस्टीट्यूट्स की तरह गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी का कैंपस भी जल्द ही वर्चुअल कैंपस के रूप में गूगल पर नजर आएगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय और गूगल के साथ हुए समझौते के बाद गूगल के अधिकारी मंगलवार की शाम को सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचे।

उन्होंने बुधवार की सुबह पूरे कैंपस का थ्रीडी कैमरे से पिक्चराइजेशन किया। एमएचआरडी के जरिए मिल रही इस सुविधा के लिए किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यृूट से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। गूगल पर देश के किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट को सर्च करने पर उसका चप्पा-चप्पा नजर जाएगा। कैंपस में कितने रास्ते हैं, कौन सा रास्ता किधर जाता है, किस रास्ते पर कौन से डिपार्टमेंट की बिल्डिंग है। कैंपस में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं। यह सब वर्चुअल पिक्चराइजेशन से जाना जा सकता है।

गूगल पर जेएनयू समेत कुछ यूनिवर्सिटीज को यह सुविधा पहले से दी जा रही है। गूगल के दो अधिकारी कैंपस का थ्रीडी कैमरे से पिक्चराइजेशन करने के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने बुधवार की सुबह पूरे कैंपस को शूट किया। मेन गेट और गुरु घासीदास की प्रतिमा से पिक्चराइजेशन शुरू हुआ। ये तस्वीरें उसी तरह से नजर आएंगी, जैसे गूगल अर्थ या फिर थ्रीडी एनिमेशन में दिखाई देती हैं। गूगल के अधिकारी सैय्यद रवि तेजा के साथ सीयू के प्रोफेसर अमित खासकलम प्राे. मूर्ति भी थे। उन्होंने करीब 700 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले कैंपस को गूगल की टीम को दिखाया। यह टीम हैदराबाद से रायपुर होते हुए यहां आई थी। यहां से वह सागर रवाना हो गई। शूट की फुटेज को एडिट कर गूगल में अपलोड किया जाएगा।