पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर उन्नतखेती के लिए दंतेवाड़ा कृषि केंद्र को राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर- उन्नतखेती के लिए दंतेवाड़ा कृषि केंद्र को राष्ट्रीय पुरस्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दंतेवाड़ा के कृषि विज्ञान केन्द्र का चयन किया है। नक्सल हिंसा पीड़ित दंतेवाड़ा जिले में किसानों को खेती के उन्नत तौर तरीकों सहित जैविक खेती समेत उन्नत कृषि तकनीको सें परिचित कराने के लिए इस केन्द्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसका राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन हुआ है। केन्द्र ने वर्ष 2013 के सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र के रूप में के रूप में चुना है।

परिषद द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में प्रशंसा पत्र सहित चार लाख रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दंतेवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों और वहां के किसानों की सराहना की है। डॉ. सिंह ने 23 दिसम्बर 05 को इस केन्द्र का लोकार्पण किया था। सिर्फ आठ साल में इस केन्द्र को राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चुना गया है। दंतेवाड़ा जिले की 78 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति वर्ग की है। जिले का 80 प्रतिशत भू-भाग घने जंगलों से आच्छादित है। परिषद नई दिल्ली के जोन-सात के अंतर्गत तीन राज्यों- मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में लगभग एक सौ कृषि विज्ञान केन्द्र संचालित हैं। इनमें से दंतेवाड़ा का चयन अवार्ड के लिए हुआ है।