पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्ची के अपहरण की कोशिश नाकाम आरोपी गिरफ्तार

बच्ची के अपहरण की कोशिश नाकाम आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| तात्यापाराकी एक आठ वर्षीय बच्ची को किडनैप कर ले जा रहा युवक शोर मचाने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। आजाद चौक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार तात्यापारा निवासी आठ ‌‌वर्षीय बच्ची रात को करीब दस बजे घर से चॉकलेट लेने के लिए दीपक आटा चक्की के पास दुकान गई। वह घर लौट रही थी, तभी मोमिनपारा निवासी आरोपी छोटा पप्पू उर्फ अब्बास ने उसे चाकलेट का लालच दिखाकर गोद में उठाकर ले जाने की कोशिश की। दुकान और घर के बीच एक गली से वह भाग रहा था, तभी छत पर एक रिश्तेदार ने उसे देख लिया। उसने छत से ही शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को अपनी ओर आता देखकर वह बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला। आजाद चौक पुलिस ने आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। वह पेशे से वहीं पर पान दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन शराबी है।